Breaking

revanchal times new

शिविरों के आयोजन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही - हर्षिका सिंह

 


कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानकी समीक्षा

 

मण्डला 26 सितम्बर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी विकासखंडों में जनसेवा अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए निराकरण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्यतः फीड करें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों का सर्वे कार्य पूर्ण कराएं। हर घर तक पहुंच करते हुए पात्र हितग्राहियों की जानकारी संधारित करें। सर्वे के दौरान जो लोग पात्र पाए गए हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर के आयोजन में लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत मोहगांव एवं मवई सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर शिविरों को परिणाममूलक बनाने का प्रयास करें। उन्होंने मवई क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री आरईएस-1 को तथा मोहगांव के लिए कार्यपालन यंत्री आरईएस-2 को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों को फीड करने के लिए जीआरएस का सहयोग लें। जीआरएस को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण दें। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहे। पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्रीमती सिंह ने बैठक में दिव्यांगों के चिन्हांकन एवं उन्हें हितलाभ तथा छात्रवृत्ति के संबंध में गंभीरता से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियांें को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post