Breaking

revanchal times new

प्रत्येक पात्र हितग्राही को उपलब्ध कराएं उज्ज्वला कनेक्शन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

 


 

मण्डला 26 सितम्बर 2022

            खाद्य विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। योजना के लाभ से छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करें। जिन घरों में गैस कनेक्शन प्रदान नहीं किए गए हैं उन्हें सूचीबद्ध कर योजना का लाभ देने आवश्यक कार्यवाही करें। इसी प्रकार पीडीएस दुकानों के सेल्समैन संबंधित हितग्राहियों से भी इस संबंध में जानकारी एकत्र करें। जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है, तत्काल उनके दस्तावेजीकरण की कार्यवाही पूर्ण करें। उन्होंने इस संबंध में कनिष्ठ खाद्य अधिकारियों को सेल्समैनों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों का भी सहयोग प्राप्त करें। लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त करें तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में परीक्षण करते हुए पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द गैस कनेक्शन प्रदान करें।

            बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जनसेवा अभियानके तहत प्राप्त सभी आवेदनों को जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने कहा कि पात्रतापर्ची के संबंध में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार, वनाधिकार पट्टाधारी तथा अर्ध्द-घुमक्कड़ सहित अन्य हितग्राहियों की सूची संबंधित विभागों से प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करें। कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। राशन आपके ग्राम योजनाकी समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने योजना की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन आपके ग्राम योजनाके तहत निर्धारित कलेंडर का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post