प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान, 30 को मतगणना
एवं परिणाम
5 निकायों में कुल 76549 मतदाता, 84 वार्ड, 125 मतदान केन्द्र
मण्डला 26 सितम्बर 2022
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी पांचों नगरीय निकायों में 27 सितम्बर को मतदान किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदान
के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 26 सितम्बर को सभी नगरीय निकायों में मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, आदेश वितरण का कार्य पूरा किया
गया। साथ ही मतदान दलों की रवानगी भी की गई। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंडला
सहित अन्य नगरीय निकायों में स्ट्राँग रूम खोला गया। नगरीय निकायों के लिए मतदान
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराये जाएंगे। 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के अंतर्गत 27 सितम्बर 2022 को होने वाले मतदान में जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में 76549 मतदाता अपना मताधिकार का
प्रयोग करेंगे,
जिनमें 37603 पुरूष, 38941 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। 5 नगरीय निकायों के 84 वार्डों के लिए कुल 125 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस संबंध
में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मंडला के 24 वार्डों के लिए 55 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
मंडला नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 38034 मतदाता हैं
जिनमें 18540 पुरूष तथा 19494 महिला मतदाता सम्मिलित
हैं। नगर पालिका नैनपुर के 15 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नैनपुर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 16148 मतदाता हैं जिनमें 8109 पुरूष तथा 8039 महिला सम्मिलित हैं। नगर परिषद निवास के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
निवास नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 6453 मतदाता हैं
जिनमें 3169 पुरूष, 3280 महिला तथा 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। नगर परिषद बिछिया के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
बिछिया नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 8282 मतदाता हैं
जिनमें 4046 पुरूष तथा 4236 महिला सम्मिलित हैं। इसी
प्रकार नगर परिषद बम्हनी बंजर के 15 वार्डों के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बम्हनी बंजर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 7632 मतदाता हैं जिनमें 3739 पुरूष, 3892 महिला तथा 1 अन्य मतदाता सम्मिलित
हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment