रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की ग्राम पंचायतो सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार ग़बन कोई नही बात नही है आज ऑनलाईन में फ़र्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का बंदरबाँट कर रहे है जिसमे केवल सरपंच सचिव रोजगार सहायक ही नही है बल्कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, उपयंत्री, जिन जिन को मौका मिला है भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।
वही जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत के sdo और उपयंत्री किये गए कार्यो के दस्तावेज देने में कर रहें आनाकानी फर्जी पत्रकारों की आड़ लेकर मामले को दबाने की भरसक कोशिश वही दस्तावेज देने से कतरा रहें जनपद पंचायत के अधिकारी
कहते है कि भ्रष्टाचार की जब पोल खुलती हैं। तो ऊपर वाला भी नही बचा सकता हैं। इसी तर्ज पर गौराछापर पंचायत में भारी गोलमाल किया गया हैं। और सरपंच पति ने बेनामी संपति भी बनाई हैं। मगर अधिकारी क्यों नही जांच कर रहें। समझ नही आ रहा हैं। वही सरपंच पति क्या करना चाह रहा हैं। और गरीब जनता का खून भी चूस रहा हैं। और जनता भी उफ नही कर पा रही हैं। खैर जो भी हो मगर जनता सब समझ चुकी हैं। ढोल की पोल भी जल्द खुलने वाली हैं। वही सरपंच पति के द्वारा फर्जी पत्रकारो से संपर्क कर झूठी खबरों का प्रकाशन लगातार करवाया जा रहा हैं। और कही न कही किये गए भ्रष्टाचार को छुपाया जा रहा है। जिसको लेकर भी ग्रामीणों ने पत्रकार के विरुद्ध भी मोर्चा खोल दिया है।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग के प्रमुख ने अमृत सरोवर तालाब योजना में जमकर गोलमाल किया हैं।
वही कुछ दिन पहले भी ग्राम जुनवानी में सड़क निर्माण के समय भी की गई शिकायत में बिना जाँच किये ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया है। वही अधिकारियों की मिली भगत से जनपद पंचायत में निर्माण कार्य मे बड़े बड़े घोटाले दिया जा रहा हैं। और शिकायत होने पर जिले के अधिकारी बिना जाँच कर बंद कर देने से आये दिन नये मामले निकल कर आ रहें हैं।जिसमें आर ई एस के प्रमुख दीपक आर्मो की मिली भगत साफ उजागर हो रहीं हैं। जिसके कारण सचिव सरपंच और sdo मरकाम और उपयंत्री ने इतना बड़ा खेल कर दिया है। मगर अधिकारी मामले को दबाने में लगें हुये हैं। और अधिकारी और प्रशासन मामले को सुलझने के बजाए बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा हैं।
जनपद पंचायत के sdo बसंत मरकाम और उपयंत्री दोनों नही दे रहें हैं, दस्तावेज
वही ग्रामीणों की मांग हैं। कि उनकी दो मंजिला तालाब के संपूर्ण दस्तावेज प्रदान किये जायें मगर जनपद के अधिकारी एसडीओ और उपयंत्री 2 दिन का टाइम मांगने के बाद आज तक कोई भी दस्तावेज ग्रामीणों को नही दे पा रहें हैं। एक सप्ताह बीत गया।दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया है। भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी खुलकर समर्थन कर रही हैं।वही जनपद पंचायत नैनपुर और एसडीएम कार्यालय नैनपुर शिकायत की गई हैं। मगर अधिकारी मामल दबा रहें है। और किसी बड़े विवाद होने का इंतजार कर रहें है। वही ग्राम वासियों की मांग तालाब के संपूर्ण दस्तावेज को लेकर हैं। दस्तावेज नही मिलने पर जनपद पंचायत नैनपुर के पास समस्त ग्रामवासी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चक्का जाम करने की तैयारी हो चुकी हैं। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदार सरपंच सचिव और जनपद पंचायत नैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री की होगी ।

No comments:
Post a Comment