Breaking

revanchal times new

डाईट मंडला में स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित




 

मण्डला 26 सितम्बर 2022

            महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के तहत डाईट मंडला एवं जिले की परियोजनाओं में स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाएँ एकजुट होकर मंडला जिले को कुपोषणमुक्त जिला बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लिए गर्भवती माताएं अपने एवं अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हरी सब्जियों सहित पौष्टिक आहार का सेवन करें एवं समय-समय पर आवश्यक जाँच कराएं। श्रीमती सिंह ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में चार आंगनवाड़ियों के बच्चों तथा उनकी माताओं को आमंत्रित किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। इस दौरान स्वस्थ बालक-बालिकाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

 

परियोजनाओं में भी आयोजित हुई स्पर्धा

 

            महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले की सभी परियोजनाओं में भी 26 सितम्बर को स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चे एवं माताओं को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वस्थ बालक एवं बालिकाओं को पुरूस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post