Breaking

revanchal times new

मलारा सोसायटी में किसान पंजीयन का जायज़ा

 


 

मण्डला 26 सितम्बर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नांदिया मलारा सोसायटी में पहुंचकर किसान पंजीयन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के पंजीयन की गति को बढ़ाएं। श्रीमती सिंह ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में बात की। उपस्थित किसानों ने पंजीयन के दौरान त्रुटि सुधार में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के नाम एवं अन्य त्रुटि सुधार के लिए सोसायटियों में कैंप लगाएं। उन्होंने सभी एसडीएम के पास किसानों द्वारा नाम एवं अन्य त्रुटि सुधार के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसान पंजीयन एवं त्रुटि सुधार कार्य के लिए ई-गवर्नेंस के साथ समन्वय करते हुए कैंप लगवाएं एवं सभी पंजीयन केंद्रों में रजिस्टर बनाया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post