Breaking

revanchal times new

सेमरखापा एवं बम्हनी बंजर में सामग्री वितरण केन्द्रों का निरीक्षण

 

 



मण्डला 26 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 27 सितंबर को जिले के पांचों नगरीय निकायों में मतदान सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सेमरखापा एवं बम्हनी बंजर में सामग्री वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेमरखापा में निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतने एवं नशे के हालात में पहुँचने वाले कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेमरखापा एवं बम्हनी बंजर में सेक्टर मजिस्ट्रेट से विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सभी ज़रूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा 27 सितम्बर को प्रातः 6 बजे अपने केंद्रों में पहुँचकर मॉकपोल की प्रक्रिया को संपन्न करें।

            कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टरों के अधिकारी ईव्हीएम मशीन एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया की गहनता से जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी समय-समय पर निर्धारित प्रारूप में ज़रूरी जानकारी भेजना सुनिश्चित करेंगे तथा समन्वय के साथ कार्य करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि मतदान के दिन रिज़र्व दल के सदस्य भी ड्यूटी के लिए तैयार रहेंगे, आकस्मिक स्थिति में उनका उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर ने सेमरखापा एवं बम्हनी बंजर के आरओ तथा एआरओ से मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सामग्री वितरण, आदेश वितरण, मतदान दलों की रवानगी एवं अन्य निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देश दिए।

 

सेमरखापा स्ट्राँग रूम का निरीक्षण

 

            जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेमरखापा के स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीएम मीना मसराम से आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर्स से ईव्हीएम के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान स्कूल परिसर में मतदान दलों के लिए आयोजित अंतिम प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post