Breaking

revanchal times new

रसोईयों ने अक्टूबर से काम बंद हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय


रेवांचल टाईम्स - मंडला सरकारी स्कूलों में  मध्यान्ह भोजन पकाने वाली रसोइयों ने 14 सितंबर की मंडला मीटिंग में निर्णय लिया है,कि अक्टूबर माह की शुरुआत से ही काम बंद करके अपनी वर्षों पुरानी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर जाने मजबूर हैं। इस आशय की जानकारी रसोईया संगठन मध्य प्रदेश के संस्थापक पी.डी खैरवार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। आपने यह भी बताया है, कि रसोइयों के द्वारा विगत 30 वर्षों से एक ही मांग नियमित रोजगार की की जा रही है। जिस मांग को सरकार आज भी पूरा नहीं कर पा रही है।अब सरकार की गलत नीतियों के चलते स्कूलों में दर्ज संख्या कम होते जाने  तथा स्कूलों को बेतहाशा बंद करते जाने के कारण भी रसोईयों का रोजगार खत्म होता जा रहा है। जिससे चिंतित होकर सरकार से आर पार की लड़ाई  1अक्टूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल करके सरकार का ध्यान रसोइयों के नियमित रोजगार की ओर लाने का काम किया जाएगा।

रसोईया संगठन से सुरेश बघेल 

,रम्मू साहू, अमरवती  परते, जयंती अहिरवार, कुंवर सिंह मरकाम, गायत्री पड़वार तथा तीरथ साहू ने प्रदेश के सभी रसोइयों से हड़ताल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new