Breaking

revanchal times new

पी एच ई विभाग की लापरवाही से कंचनपुर कॉलोनी में खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा लोग पड़ रहे बीमार...


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की जनपद पंचायत वीजा दांडी की ग्राम पंचायत बीजाडांडी अंतर्गत कंचनपुर  कॉलोनी में पीएच विभाग द्वारा नलजल  योजना के तहत पाइप लाइन विस्तारीकरण के लगभग पांच माह पूर्व नाली खुदवा खुला छोड़ दिए आलम यह है की नाली में घरो का गंदा पानी भरा बरसात होने से पूरा पानी घरो में प्रवेश कर रहा नाली में बजबजाती गंदगी में मच्छरों का गढ़ बना हुआ है कॉलोनी के वाशिंदो का गंदगी की बदबू और मच्छरों  के आतंक से जीना दुश्वार हो गया है  कॉलोनी में सर्दी खांसी बुखार निमोनिया डायरिया मलेरिया जैसी बीमारियों का फैलना खतरा मंडरा रहा है वाशिंदो ने मांग की है साफ सफाई करा दवाई का छिड़काव कराया जाये  जिससे खतरनाक  बीमारी को रोका जा सके

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new