BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूजा के वक्त जरूर रखें कलश के ऊपर लक्ष्मी जी की ये एक चीज, गुरु बृहस्पति भी हो जाएंगे प्रसन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 15, 2022

पूजा के वक्त जरूर रखें कलश के ऊपर लक्ष्मी जी की ये एक चीज, गुरु बृहस्पति भी हो जाएंगे प्रसन्न

 


जब भी घर में कोई पूजा होती है तो सबसे पहले कलश की स्थापना होती है. लेकिन कभी भी कलश को खाली नहीं रखा जाता. कलश के नीचे गेहूं या चावल के दाने और कलश के अंदर एक सिक्का डाला जाता है. वही कलश के ऊपर नारियल जरूर रखा जाता है और उस नारियल के चारों तरफ आम के पत्ते लगाए जाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कलश के ऊपर नारियल क्यों रखा जाता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कलश के ऊपर नारियल रखने का क्या महत्व है.

कलश पर नारियल क्यों रखते हैं?

  1. बता दें कि शास्त्रों के अनुसार, नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है. श्रीफल लक्ष्मी जी का फल है. ऐसी मान्यता है कि जब भगवान विष्णु पृथ्वी पर प्रकट हुए तो वह अपने साथ लक्ष्मी जी के अलावा कामधेनु गाय और नारियल का वृक्ष लेकर आए थे. यही कारण है कि नारियल को लक्ष्मी का अति प्रिय माना जाता है और इस फल को हर पूजा में इस्तेमाल किया जाता है.
  2. एक मान्यता यह भी है कि नारियल के अंदर त्रिदेवों का वास यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास है. ऐसे में जब भी घर में कोई शुभ काम होता है तो नारियल को सबसे पहले स्थान दिया जाता है.
  3. मान्यता है कि भगवान शिव को भी नारियल अति प्रिय है. नारियल पर दिखने वाले तीन बिंदु शिवजी के तीन नेत्रों को प्रदर्शित करते हैं.
  4. एक मान्यता यह भी है कि गुरु बृहस्पति का कारक नारियल है. ऐसे में जब कलश के ऊपर इसे रखा जाता है तो गुरु बृहस्पति भी बेहद ही प्रसन्न होते हैं और उनकी दृष्टि हम पर बनी रहती है. इनके प्रसन्न होने से ना केवल घर में समृद्धि आती है बल्कि जीवन में गुरु की कृपा भी बनी रहती है.

No comments:

Post a Comment