मण्डला 14 सितम्बर 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 14 सितम्बर के दौरान 1303.8 मिमी. औसत
वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 819.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 484.4 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के
अनुसार 14 सितम्बर को मंडला में 50.6 मि.मी., नैनपुर में 51.5 मि.मी., बिछिया में 45.1 मि.मी., निवास में 42 मि.मी. तथा घुघरी में 18.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 20.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई
है। इस प्रकार जिले में 14 सितम्बर को 38 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
.png)
No comments:
Post a Comment