Breaking

revanchal times new

22 को थेलेसिनिया एवं सिकल सेल एनीमिया के संबंध में कार्यशाला

 


 

मण्डला 14 सितम्बर 2022

            कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत फोर्टीफाईड चावल का वितरण किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार थेलेसिनिया एवं सिकल सेल एनिमिया प्रभावित व्यक्तियों को फोर्टीफाईड चावल के उपयोग के संदर्भ में जागरूक किया जाना है। इस हेतु मण्डला जिले में एआईआईएमएस भोपाल एवं स्वास्थ विभाग के विशेषज्ञों द्वारा 22 सितम्बर 2022 को कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

            कार्यशाला में अधीनस्थ अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक,  परियोजना अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, गुणवत्ता प्रबंधक के साथ 22 सितम्बर 2022 को योजना भवन में प्रातः 11 बजे से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new