Breaking

revanchal times new

मण्डला जबाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य हटाओ नवोदय विद्यालय बचाओ...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में विगत एक वर्ष से पदस्थ प्राचार्य  सी.एल.झरिया के कार्यकाल में विद्यालय में अराजकता फैल चुकी है । बच्चों को की देखभाल नही हो पा रही है, प्राचार्य का अपने अधीनस्थ स्टाफ व विद्यालय में कोई नियंत्रण नही है ।

       मण्डला जिले का नवोदय विद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है जिससे जिले की भी बदनामी हो रही है ।

दूरदराज से अध्ययन हेतु आने वाले छात्र/छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है ।

प्राचार्य को सिर्फ सामग्री खरीदी, निविदा, अपने चहेतों को लाभ देने फर्नीचर, हार्डवेयर खरीदी फर्जी बिल लगाकर जैम पोर्टल के माध्यम से व अन्य खरीदी में व्यस्त हैं ।

बच्चों के रहन सहन खान-पान से कोई लेना फेन नही

विगत माह एक छात्र के साथ कुछ छात्रों के द्वारा रेगिग की गई जब स्थानीय व्यक्तियों ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर विद्यालय प्रबंधन से बात करना चाहा तो प्राचार्य सामने नही आये वुकत मामला सहायक आयुक्त के संज्ञान में लाया गया जिसे आपसी सामंजस्य से  निपटाया गया ।

दिनाँक 23 सितंबर 2022 को रात्रि में कक्षा 9वीं के छात्र पटेल एवं शर्मा के साथ आठ से 10 छात्रों ने  बहुत ज्यादा मारपीट किये जिससे छात्रों को चोट आई। 

       रात्रि में ही परिजनों ने योगिराज हॉस्पिटल में इलाज करवाया ।

प्राचार्य ने उक्त घटना की जानकारी अभिभावकों को देना उचित नही समझा बच्चों के द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई 

        उनके परिजनों के द्वारा हिरदेनगर चौकी में शिकायत की गई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post