Breaking

revanchal times new

आदिवासी जिलों में मुख्यमंत्री का ये कैसा धुंआधार प्रचार...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला एव डिंडौरी जिले में इन दिनों नगरीय निकायों के चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है।जहाँ राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री और साथ ही प्रदेश के अध्यक्ष सड़कों पर उतरकर पार्षद जैसे छोटे पद के लिये अपना बहुमूल्य मत आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देंने विवश है वही दूसरी ओर सत्ता सुख हासिल करने के लिए कांग्रेस भी पीछे नजर नही आ रही है। मंडला जिले के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी जो कि पूर्व में जबलपुर के नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके है व डिंडौरी जिले नगरीय चुनाव प्रभारी जो संस्कार धानी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में गिने जाते है दोनों ही राजनीतिक पक्षों ने अपनी पूरी ताक़त नगरीय निकाय चुनाव में झोंक दी है अब देखना यह है कि बरसते पानी मे शिवराज सिंह चौहान की लहर यानी रोड़ शो काम आता है कि नगरीय निकाय चुनाव को अग्रेषित करती है या फिर कि आम जनता अपने अभिमत को दूसरा विकल्प के मत में स्वीकार करती है।  भयभीत भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम तक पहुच गई है कि जिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी ड़ी शर्मा और प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री को आम जनता के बीच आज रोड़ शो गिरते पानी में उतरना पड़ा आदिवासी बाहुल्य जिलों में जिस कदर गोड़वाना गणतंत्र पार्टी जसोवा पार्टी का जनाधार बढ़ है ऐसा तो नही की इस पार्टी से कही भारतीय जनता पार्टी भयभीत तो नही है?...

Post a Comment

Previous Post Next Post