BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल; जानें कैसे हुआ हादसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 24, 2022

यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल; जानें कैसे हुआ हादसा



मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। बिजुरी से कोतमा आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें 7 यात्रियों की हालत गंभीर है। सभी घायल यात्रियों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, पचखुरा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण ये हादास हुआ। जिसमें महिलाओं सहित 12 लोगों को चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतमा विधायक सुनील सराफ भी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रफ्तार ज्यादा होने के कारण मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बादग बस सड़क से उतरकर पलट गई।

कोतमा विधायक घायलों का हालचाल जानने लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बता दें कि हादसे में गंभीर घायल हुए 7 यात्रियों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment