Breaking

revanchal times new

लगातार हो रही बारिश के चलते मकान हुआ छतिग्रस्त प्रशासन मौन...


रेवांचल टाईम्स - लांझी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोरली के अर्जुन सिंह सिसोदिया का मकान लगातार हो रही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त चुका है जिसकी जानकारी पटवारी हल्का नंबर को दी गई है किंतु अभी तक पटवारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है और नहीं जनपद पंचायत के अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही की गई है इस संबंध में ग्राम डोरली निवासी अर्जुन सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि हो रही लगातार बारिश के चलते उनका मकान क्षतिग्रस्त हो चुका है और वर्तमान में रहने के लिए उनके पास कोई साधन उपलब्ध नहीं है इनके द्वारा यहा भी बताया गया कि पीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद जनपद पंचायत लांजी के अधिकारीयों के द्वारा जांच किया गया था किंतु शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक के कोई कार्यवाही नहीं की गई वर्तमान में मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है अगर शासन प्रशासन के द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है तो मेरे एवं मेरे परिवार के द्वारा आत्महत्या करने की कगार पर हैं क्योंकि मैं गरीबी रेखा सर्वे सूची के नीचे जीवन यापन करने वाला व्यक्ति हूं और मेरे पास इतनी राशि नहीं मिली कि मैं स्वयं मकान बना सकूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post