Breaking

revanchal times new

जनता की सुविधा के लिए बना सामुदायिक स्वच्छता परिसर शुरू होने के पहले ही हो रहे है, जर्जर जर्जर आज तक नहीं हो पाये शुरू..





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के प्रत्येक गाँव में बने समुदायिक स्वच्छता परिसर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (GKRA) के तहत बने शुलभ कॉम्लेक्स को लेकर केंद्र सरकार की मंशा है कि हर घर शौचालय और खुले में शौचमुक्त करने के लिए आबादी के हिसाब से अलग शुलभ शौचालय बनाया गया है जिसमे ग्रामीण अंचलों में रहने वाले और आने जाने वालों लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े और कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करे इसको लेकर स्वच्छता परिसर सुलभ कम्लेक्स बनाया गया पर जिम्मदारो ने आज तक उन्हें पूर्ण नही किया और न चालू हो पाए बल्कि ये कहे कि सरकार के नुमाइंदे सरकार की योजनाओं को पतीला लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। लाखों के बने शौचालय आज जर्जर जर्जर होते जा रहे और धूल खा रहे आज सरकार के द्वारा दी गई राशि का सदुपयोग नही हो पा रही आज बने शौचालय में ताले लटकते नजर आ रहे है।


            वही जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी नारायणगंज में स्वच्छता परिसर सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करवाया गया था निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद यह शुरू नहीं हो पा रहा है जनता की सुविधा के लिए बनाए इस परिसर को शुरू करने में पंचायत को कोई सरोकार नहीं है


 परिसर को शुरू ना करने से फैल रही आसपास गंदगी

      यह स्वच्छता परिसर जो कि ग्रामीण जन और आम जनता के लिए बनाया गया था यह शुरू ना होने से इसके आसपास काफी गंदगी फैल रही है और इसके रखरखाव ना होने से और देखरेख ना होने से यह धीरे-धीरे जर्जर भी हो रहा है।

दीवारों में लग रही कई गिरल खा रही जंग

परिसर की दीवारों पर काई लगने लगी है और लोहे की गिरल में जंग लग रही है धीरे-धीरे यह जर्जर हालत में पहुंच जाएगा अगर जल्दी पंचायत द्वारा इसे संचालित ना किया गया तो यह गिरने की हालत में पहुँच जाएगा पर किसी का कुछ नही जायेगा फिर से ग्राम पंचायत आख़िर हद तक सरकारी धन की होली खेल रही है ये इससे पता चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post