रेवांचल टाईम्स - निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडला में गुरुवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी मंडला के मार्गदर्शन एवं निर्मला स्कूल के प्राचार्य के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता की गई। जिसमें शाला के प्राचार्य प्राचार्य सिस्टर ललिता कुजुर को मुख्य अतिथि में इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हैंडबॉल पेनाल्टी सूट के साथ किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें ना केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं साथ-साथ हमें सामाजिक भाईचारा और एकता को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं हमें प्रतिभागियों को जीत हार से परे रहकर खेल के नियमों और खेल भावनाओं के साथ में भाग लेकर आगे एक स्वस्थ खेल भावना जागृत करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में बालक- बालिकाएं 14,17,19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समस्त चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुश्री सोना दुबे मैम , सोनम कछवाहा ,सुमित साहू ,ब्रजमी बैरागी, शोभना कछवाहा, प्रखर पटेल, समीर खान, कमलेश रजक एवं समस्त स्कूल के पीटीआई ने अपना संपूर्ण योगदान दिया। और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Friday, September 23, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
एक दिवसीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
एक दिवसीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment