दैनिक रेवांचल टाइम्स - विगत दिनों कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी जिला मंडला में जनपद पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत के पश्चात दिनांक 21/09/2022 को निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व में भी दिनांक 18/08/2022 को निरीक्षण किया गया था। परंतु स्कूल प्रशासन के द्वारा कोई भी सुधार नहीं किया गया है। 50 सीट के हॉस्टल में 458 छात्राओं को रखा जा रहा है। इनमें से 150–200 छात्राओं को कच्चा सेड बना कर अस्थाई व्यवस्था में स्कूल प्रबंधन के द्वारा रखा जा रहा है। जहां बाथरूम भी नहीं है। छात्राएं शौच के लिए बाहर जंगल में जाती है।जिसके कारण इन छात्राओं के साथ कुछ भी गलत घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता है।ताजा घटनाक्रम नारायणगंज का संज्ञान में आया है।सेड कभी भी छतिग्रस्त हो सकता है, जिससे छात्राओं की जान भी जा सकती है। छात्राओं को सहीं खाना नहीं मिलने कि शिकायत करने पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्राओं को धमकाया जाता है। जुलाई २०१५ से स्कूल संचालित है परंतु आज दिनांक तक भवन की स्वीकृति नहीं हुई है। आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग मंडला को भी शिकायत किया गया, परंतु कोई सुधार नहीं है। समस्या बढ़ती जा रही है || मंडला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इन समस्याओ के हल के लिए सार्थक पहल करने की अपील करती हूं।
Sunday, September 25, 2022
कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी में अव्यवस्था
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

.jpeg)
No comments:
Post a Comment