दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां घटना का विवरण दिनांक 25.9.22 को फरियादी वीरेन्द्र पटैल निवासी अंजनिया ने पुलिस चौकी अंजनिया थाना बम्हनी में रिपोर्ट किया कि मैं वोडाफोन कंपनी में नेटवर्किंग का काम करता हूं, अंजनिया में जी.टी.एल. कम्पनी का टावर लगा है जिसके गार्डरूम में रखी डेल्टा कम्पनी की 2700 वाट की सफेद से रंग की पावर प्लांट की मशीन कोई अज्ञात चोर आज दिनांक 25.9.22 के सुबह 05.00 बजे से 07.00 बजे के बीच में चोरी करके ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा धारा 454 , 380 ता.हि. का अपराध कायम किया जाकर अज्ञात आरोपी व चोरी गये माल की तलाश प्रारंभ की गई।
घटना का खुलासा घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत को प्राप्त होने पर एस.डी.ओ.पी. नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बम्हनी नीलेश दौहरे को अनुभाग एवं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर माल एवं अज्ञात आरोपी की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया के नेतृत्व में अलग- अलग टीम गठित की जिसमें चौकी अंजनिया पुलिस टीम जिसमें सउनि अशोक चौधरी, सउनि राजेश सराठे, प्रआर पुसूलाल पंचेश्चवर, प्रआर फागूलाल, आर इसरार खान , आर राजेश अहिरवार आर कीर्ति नगपुरे, आर उत्तम गोठरिया तथा सायबर सेल टीम भी शामिल थे, द्वारा नाकाबंदी के दौरान बडादेव मंदिर के सामने एन एच. 30 पर से आरोपी चंदर पवार पिता अनुराज उम्र 20 साल निवासी वार्ड क -02 इंदिरानगर कालोनी सीहोर जो वर्तमान में बड़ी खैरी में जुग्गी- झोपडी बनाकर रहता हैं तथा सुने घरों की रैकी करता है। आरोपी के कब्जे से चोरी गयी डेल्टा कम्पनी की 2700 वाट की सफेद से रंग की पावर प्लांट की मशीन कीमती करीब 80,000 रूपये की एक सफेद रंग की बोरी में एवं एक मोटर साईकिल एम . पी . 37 एम . जेड 1785 जप्त की गई है। चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment