Breaking

revanchal times new

गड्ढों में तब्दील सड़क पर प्रशासन की नजर नही, गड्ढे भरने सड़क पर उतरे साहसी नौजवान



|रेवांचल टाईम्स |भुआबिछिया  से डिंडोरी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं वही घुटास के दोनो तरफ दो किलो मीटर के दायरे में बरसात की वजह से सड़क की खस्ता हालत बनी हुई है पर आज तक शासन प्रशासन की नजर इस सड़क पर नही पड़ी। साथनीय लोगो से जानकारी मुताबिक सड़क की गड्ढे भरी हालत को लेकर विभागीय प्रशासन को अनेक बार दूरभाष सेवा और आवेदन के माध्यम से शिकायत के तौर पर जानकारी दी गई पर जिला प्रशासन उस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की और उस शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिला प्रशासन की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर घुटास के युवा नौजवानों ने साहस दिखते हुए सड़क के गड्ढे भरने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में गिट्टी बजरी, गेती, फावड़ा, तसला लेकर सड़क पर उतर आए। इन युवाओं ने लगातार दो दिनों से सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं वाकई ऐसा बहुत कम देखने को मिलता हैं जहां पर युवा स्वयं के खर्चे पर ही सेवा भाव से ऐसे कार्य करने सामने आते है। युवाओं का यह कार्य कही न कही प्रशासन की घोर लापरवाही और अधिकारियो की उदासीनता की पॉल खोल रहे हैं। इसके कारण लोगों में भारी आक्रोश भी पनप रहा है।  इस युवा टीम में अभिषेक ठाकुर, आदर्श ज्योतिषी, सुनील राय, दसरू ठाकुर, पंकज यादव, अभिषेक ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, दीपांश मरावी, राम राय, अमन ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, अरविन्द तिवारी इस सभी युवाओं ने एक मिसाल पेश की।

Post a Comment

Previous Post Next Post