Breaking

revanchal times new

20 सितम्बर तक जमा करें काउंसलिंग कार्य के लिए बायोडाटा


 


मण्डला 16 सितम्बर 2022

            जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि म.प्र. शासन की कैरियर काउंसलिंग योजना के जारी निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग एवं परामर्श हेतु काउंसलर्स एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल का चयन किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति जो साइकोलॉजिस्ट, विषय विशेषज्ञ हेतु निर्धारित दिवस में काउंसलिंग कार्य करने के लिए इच्छुक हों, अपना बायोडाटा 20 सितम्बर 2022 तक जिला रोजगार कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। कैरियर काउंसलर हेतु मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या पी.जी.डिप्लोमा अनिवार्य है तथा विषय विशेषज्ञ हेतु निम्न में से किसी एक क्षेत्र में मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव एवं परामर्श देने की योग्यता रखना अनिवार्य है। एडमीशंस - इसमें प्रवेश परीक्षाएं, सभी प्रकार के डिप्लोमा, डिग्री, तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्सेस, स्कॉलरशिप, विदेशी शिक्षा आदि शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाएं - इसमें जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, विदेशों में जॉब आदि की जानकारी शामिल है। स्वरोजगार - इसमें विभिन्न शासकीय स्वरोजगार योजनाएं, स्वरोजगार हेतु उद्योग धंधे, बैंक लोन, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण कोर्सेस आदि की जानकारी शामिल है।

            चयनित काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों को जिला रोजगार कार्यालय में होने वाले काउंसलिंग कार्यक्रम में समय-समय पर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु बुलाया जाएगा एवं इस हेतु निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। पैनल का चयन वित्तीय वर्ष 2022-2023 हेतु किया जाना है। चयनित आवेदकों पर शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश बंधनकारी होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new