Breaking

revanchal times new

तन्खा मेमोरियल स्कूल में आज रक्तदान शिविर...चिरईडोंगरी (रेल्वे) के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी लगेगा शिविर

मण्डला 16 सितम्बर 2022



            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सवअंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु 17 सितम्बर 2022 से 1 अक्टूबर 2022 विशेष अभियान चलाकर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितम्बर 2022 को जस्टिस्ट तन्खा मीमोरियल रोटरी स्कूल आर0डी0 कॉलेज के सामने बड़ी खैरी मंडला में अलग-अलग संगठनों द्वारा एक ही जगह पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। 17 सितम्बर 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईडोंगरी नैनपुर में भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला द्वारा समस्त स्वयंसेवी संघ जैसे- ट्रस्ट इंडियन रेडकास सोसायटी मंडला, अखिल भारतीय युवा परिषद, रक्तदाता संघठन, विश्वविद्यालय सभी संस्थाओं से अपील की गई है कि इस महाभियान में अपना योगदान दें। भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली के आयोग्य सेतु ऐप एवं ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वेच्छिक रक्तदान करने पंजीयन कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new