Breaking

revanchal times new

मिशन अंकुर के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- निपुण भारत के अंतर्गत मिशन अंकुर कार्यक्रम के तहत कक्षा पहली और दूसरी कक्षा में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को जनपद शिक्षा केंद्र नैनपुर में विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण एफ एल एन के तहत दिया जा रहा है । इस प्रशिक्षण विकासखंड के 268 शिक्षकों का प्रशिक्षण होना है । प्रशिक्षण तीन चरणों 18 मई से जून तक संचालित होगा उपरोक्त प्रशिक्षण के सम्बन्ध में बीआरसी दिलीप शरणागत ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार राज्य शिक्षा केंद्र से प्रशिक्षित विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से गणित और हिंदी विषय एवं अन्यविषयों का प्रशिक्षण चल रहा है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी पाठ्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी और बुनियादी शिक्षा में हम किस तरह से बच्चों की समझ विकसित कर उन्हें किस सरलतासाथ बताया जाए कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सकता है विकास खंड नैनपुर के कुल 268 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है । जिसके पहला चरण मई से 22 मई तक चल रहाजिसमें 90 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । दूसरा चरण 88 शिक्षकों को 24 मई से 28 मई तक संचालित रहेगा एवं तीसरा चरण में शेष 88 शिक्षक शिक्षिकाओं को 28 मई 3 जून तक चलेगा 

Post a Comment

Previous Post Next Post