Breaking

revanchal times new

गर्मी बदल रही है करवट लोग हो रहे परेशान...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- गर्मी इन दिनों अपने तीखे तेवर से लोगों को परेशान कर रही है। दिन तो दिन रात को भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। सुबह से ही गर्मी का असर शुरू हो गया। इन दिनों गर्मी का असर रात तक महसूस किया जा रहा है। इसके बाद रात में उमस का असर दोपहर की तरह फिर से बढ़ जाता है। जिससे रातें भी गर्म होने लगी हैं।


शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के चलते शहर में दोपहर में सन्नाटें की स्थिति देखने को मिल रही है। गर्मी के चलते अब कूलर, पंखे जवाब देने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया है। तेज गर्मी की वजह से लोगों में घबराहट जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। गर्मी और लू से बचाव के लिए डॉक्टर तेज धूप में बाहर ना निकलने व तरल पदार्थ अधिक लेने की सलाह दे रहे हैं।


सताने लगी नौतपा की चिंता


नौतपा 25 मई से शुरू हो रहे हैं जो 2 जून तक रहेगा। नौतपा में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में दिन-रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। प्री-मानसून गतिविधियां नहीं होंगी। बताया जाता है कि दक्षिण में चक्रवाती तूफान आने पर मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। पंडित शान्तनु महाराज बताते हैं कि सूर्य 25 मई को दोपहर 2:50 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा की शुरुआत होगी। नैनपुर के प्रसिद्ध पंडित शान्तनु महाराज ने बताया कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है तब नौतपा प्रारंभ होता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही धरती का तापमान बढ़ने लगता है। सूर्य इस नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है। इन पंद्रह दिनों के पहले के 9 दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post