Breaking

revanchal times new

नैनपुर से 9 के बजाय अब 10 कोच लेकर चलेंगी यात्री रेलगाड़ी...


रेवांचल टाइम्स -- नैनपुर से मण्डला और नैनपुर से जबलपुर चलने वाली यात्री रेल गाड़ियां अब 9 के बजाय 10 कोच लेकर चलेंगी । रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा कर मद्देनजर यह फैसला लिया है । जाहिर है कि अभी इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर यात्री गाड़ियों में कुल 9 कोच हुआ करते थे । मगर अब बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त कोच की सुविधा मुहैया कराई गई है । बताया गया है कि यह अतिरिक्त सामान्य कोच की सुविधा स्थाई होगी । जो आगे भी जारी रहेगी । जबलपुर नैनपुर पैसेंजर गाड़ी संख्या 05705 व 05706 में 22 मई से , नैनपुर चिरईडोंगरी पैसेंजर गाड़ी संख्या 05711 व 05712 में 22 मई से , नैनपुर मण्डला नैनपुर गाड़ी संख्या 05709 व 05710 में 24 मई से , जबलपुर नैनपुर पैसेंजर गाड़ी संख्या 057073 में 23 मई से और नैनपुर जबलपुर पैसेंजर गाड़ी संख्या 05704 में 24 मई से एक अतिरिक्त सामान्य कोच की सुविधा दी जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post