Breaking

revanchal times new

पातादेई में बडी घटना, छत पर सो रहे आदिवासी पति- पत्नी सहित एक मासूम की हत्या घटना की जाँच में जुटी पुलिस प्रशासन...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडासिल्ली के पोषक ग्राम पातादेई में अज्ञात लोगों के द्वारा एक बडी घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 16-17 मई की दरमियानी रात्रि काल के समय अपने घर की छत पर सो रहे आदिवासी पति- पत्नी सहित एक मासूम की हत्या की गई। अपने दादा जी और दादी माँ के साथ सो रहे मासूम का भी अज्ञात लोगों के द्वारा धार दार हथियार से हत्या की गई है। बताया गया है कि हत्यारों नें महिला के सिर को धारदार हथियार से काट कर ले गये हैं। क्योंकि घटना स्थल पर महिला की सिर नही पाया गया है।   इस प्रकार से एक ही छत में तीन आदिवासी लोगों की हत्या करना यह आश्चर्यचकित घटना है। इस घटना से  पूरे पातादेई ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल  और मातम छाया हुआ है। इस घटना की जानकारी लोगों के द्वारा मोहगाँव थाना पुलिस प्रशासन को दी गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ग्राम पातादेई घटना स्थल पर पहुँचे और इस दर्दनाक घटना की जाँच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post