BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली की लूट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 19, 2022

बिजली की लूट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन..




रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश की भाजपा की सरकार द्वारा बिजली की लूट सहित बिजली की समस्या व बिजली की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई जिसके कारण प्रदेश के के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं पर प्रतिमाह कां आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में इंदिरा ग्रह ज्योति योजना लागू की थी जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है जिसके कारण जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल ₹100 प्रतिमाह आते थे उनके बिजली बिल हजारों रुपए आ रहे हैं यह एक तरह से जनता से सीधी ग्रुप है जो बिजली के नाम पर की जा रही पिछले कुछ माह में उपभोक्ताओं के मीटरों की रीडिंग किए बिना एवं गलत विभिन्न करके विभाग द्वारा अनाप-शनाप राशि बिजली बिल भेजे गए जिन की वसूली भी उपभोक्ताओं से की गई पूर्व में इसी तरह के बिलों के सुधार के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में 1210 जनभागीदारी समितियां गठित की थी देश में बिजली की लाइनों ट्रांसफॉर्मर व सब स्टेशन के रखरखाव की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है रखरखाव के नाम पर 6 से 8 घंटे बिजली बंद रखने के बाद भी ट्रिपिंग की संख्या बढ़ती जा रही है

प्रदेश में ट्रांसफार्मर फेल होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की कार्यवाही एक एक साला तक नहीं पाती है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश में क्रियान्वित सौभाग्य योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया , जिसमे करोड़ों का भ्रष्टाचार रुपयों का लेनदेन हुआ। कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर मवई की मोतीनाला के समीप ग्राम खलौड़ी में 33 केव्ही विद्युत उप केंद्र स्वीकृत किया जा चुका है उपकेंद्र के निर्माण का कार्य आजतक प्रारंभ नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों को इसके लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। बिछिया ब्लॉक मुख्यालय में निर्माणाधीन 132 केव्हि सब स्टेशन का कार्य गुणवत्ता हीनता के साथ किया जा रहा है साथ कार्य हेतु निर्धारित समयावधि में भी कार्य पूर्णता होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। निर्माण कार्यों में की जा रही हीलाहवाली से कार्य की गुणवत्ता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्मानिया कमलनाथ जी के निर्देशन में बिछिया विधानसभा के जननायक लोकप्रिय विधायक परम सम्मानिय नारायण सिंह पट्टा जी की उपस्थिति में प्रदीप गोस्वामी अध्यक्ष – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के नेतृत्व में बिजली की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन कार्यक्रम में जोशसिंह ठाकुर , अशोक राजपूत जिला महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घुघरी अरविंद कुशराम , सुनील गर्ग वरिष्ठ पत्रकार , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मवई रानू हरदहा , घनश्याम अहिरवार , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष शशांक गोस्वामी , सेक्टर अध्यक्ष दानीटोला दिलीप धुर्वे , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मवई इमरान खान , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंजनिया विमल हरदाहा , मंडल अध्यक्ष रोशन धुर्वे , रामनाथ सरोते , झुन्ना ठाकुर , मंडलम अध्यक्ष खटोला चमन यादव , डमरू राजपूत , कलीराम मार्को , अशोक जोशी , पार्षद जगदीश कसार , अरविंद झरिया , रमेश नंदा , टोनी मिश्रा , विनीत तांडिया , विनोद यादव , मंडलम अध्यक्ष बिछिया नीरज मिश्रा , मुकेश पुरी गोस्वामी , हीरा उद्दे, अमित चौरसिया ( चुन्नू ) , नवराज सिंह राजपूत , निखिल राजपूत , टीका तुमराली, राजा चीचाम , नरेंद्र कुमार राय , पंसारी मसराम , बबलू धुर्वे , ऊदल सोनवानी , महेंद्र यादव , भोला यादव , माधुरी मरावी , रम्मू राजपूत , राकेश जंघेला , गुन्नू यादव , बेगारी धुर्वे , अमर सिंह मरावी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment