रेवांचल टाइम्स - अंजनिया बुधवार रात्रि लगभग 8 बजे नेशनल हाईवे 30 के ग्राम जगनाथर के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से चौंधिया कर बाइक सवार गिर गया।जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी अंजनिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर पटेल अपने निजी काम से अंजनिया से माधोपुर जा रहे थे तभी जगनाथर में सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से चौंधिया कर सड़क में ही गिर गए।दुर्घटना में श्री पटेल को चेहरे तथा पसलियों में चोट आई है।जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला चिकित्सालय में कराया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़.....नेशनल हाईवे वाहन दुर्घटना में बाइक सवार घायल
bydigital bharat
-
0
