मण्डला 14 मई 2022
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी दी है
कि राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये जिला स्तर पर 30 मई 2022 तक पृविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।
पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार अंतर्गत 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए एवं
प्रोत्साहन पुरस्कार 15 हजार रूपए दिए जाएंगे।
जिले के उत्कृष्ट कलाकृति का चयन जिला
स्तरीय चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश के निवास
करने वाले शिल्पी ही पात्र होंगे। यह अनिवार्य है कि शिल्पी का पंजीयन एवं निवास
अनुशंसा करने वाले जिले में ही हों एवं संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा
विकास निगम लिमि. या कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय में
पंजीकृत हो। प्राप्त जानकारी अनुसार कलाकृतियां निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं
शपथ-पत्र के साथ स्वीकार की जायेगी। शिल्पी द्वारा शिल्प निर्माण की विडियोग्राफी
की सी.डी. भी संलग्न की जायेगी। पुरस्कार के लिये कृति के निर्माण के दौरान
संबंधित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा न्यूनतम दो बार निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही अधिक
जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर मोबाईल नंबर 8959500194 में संपर्क
किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment