Breaking

revanchal times new

आवारा कुत्तों में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ

 




मंडला 6 अप्रैल 2022

कान्हा टाइगर रिजर्व के बोड़ा छपरी ग्राम में स्वयंसेवी संस्था डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. एवं पशु चिकित्सा विभाग मंडला के सहयोग से आवारा कुत्तों में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अवारा कुत्तों में रेबीज एवं अन्य 7 रोगों से बचाव के लिए मेगा वैक 7’ तथा केनाईन डिस्टेम्पर से बचाव के लिए रक्षा रबवैक्सीन लगाई गई। यह कार्य न सिर्फ ग्रामवासियों को कुत्ते के काटने वाले रोगों से बचाव अपितु वन्यप्राणियों में भी कुत्तों से फैलने वाले रोगों से बचाव विशेषकर बाघों में होने वाले केनाईन डिस्टेम्पर रोग से बचाव में सहायक होगा। इस परियोजना का विस्तार कान्हा टाइगर रिजर्व के चारों तरफ फैले 169 ग्रामों में किये जाने की योजना है। प्रारंभ दिवस में 1 घंटे में 8 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post