Breaking

revanchal times new

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव


 


मण्डला 6 अप्रैल 2022

5 अप्रैल की शाम 3 बजे से 6 अप्रैल की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कौआडोंगरी निवासी 22 वर्षीय महिला, बिछिया निवासी 30 वर्षीय महिला, खुड़िया निवासी 25 वर्षीय महिला एवं पाटन बैगाटोला निवासी 19 वर्षीय बालिका की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post