Breaking

revanchal times new

मादक पदार्थों का सेवन करने वाले बच्चों के संरक्षण और पुर्नवास के लिए समिति गठित

 



 

मंडला 6 अप्रैल 2022

जिले में मादक पदार्थों जैसे बोनफिक्स आदि का सेवन करने वाले बच्चों के उचित संरक्षण व पुनर्वास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति गठित की गई है। समिति में पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्प लाईन को सम्मिलित किया गया है। समिति द्वारा ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार बालगृह एवं संबंधित संस्थाओं में भर्ती कराया जाएगा। उक्त बच्चों को आवश्यक परामर्श में मेडीकल सुविधाएं प्रदान कराई जाएगी। समिति ऐसे बच्चों का मादक पदार्थों को उपलब्ध करवाने या बेचने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करेगी। बच्चे इस प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन की गिरफ्त में न आएं इसके लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार का कार्य भी समिति द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post