Breaking

revanchal times new

नियमित टीकाकरण से कोई बच्चा न छूटे - श्री चंद्रशेखर संभाग आयुक्त ने वीसी से की जिलेवार समीक्षा

मंडला 5 अप्रैल 2022





जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक ली। वीसी के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, ईईआरईएस श्री आर्मो एवं श्री धुर्वे, डीईएमपीईबी श्री बिसेन, डीआईओ श्री झारिया, ईईपीएचई श्री कुशरे, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई श्री गोटिया, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव एवं संबंधित उपस्थित थे। बैठक में संभाग आयुक्त ने नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कलेक्टर नियमित टीकाकरण के लिए पात्र हुए बच्चों की साप्ताहिक समीक्षा करें तथा उनका नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी पात्र बच्चा न छूटे। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि पात्र बच्चों की लिस्ट बनाकर उनके लिए टीकाकरण के सत्र आयोजित करें।

बैठक में संभाग आयुक्त ने स्वामित्व योजना की जिलेवारी समीक्षा की। उन्होंने मंडला जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए जाने वाले प्रकाशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ड्रोन सर्वे, प्रकाशन एवं ग्राउंड ट्रूथिंग के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी दी। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि स्वामित्व योजना का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होंने बैठक में जल-जीवन मिशन, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, शालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने के अभियान की प्रगति एवं स्कूलों के प्रारंभ होने की स्थिति एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैठक में शालाओं एवं ऑगनवाड़ी में विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़को के निर्माण एवं संधारण कार्य की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तालाबों में मछली पालन हेतु दिये गये मछुओं सहकारी समितियों में पत्र एवं अपात्र सदस्यों तथा पट्टा निरस्तीकरण के संबंध में की गई कार्यवाही एवं मछुओं क्रेडिट कार्ड प्रदाय की समीक्षा भी की।

समाचार क्रमांक/44/फोटो संलग्न

Post a Comment

Previous Post Next Post