Breaking

revanchal times new

खाकी का रोब दिखा हथिया रहे सार्वजनिक शासकीय मार्ग...



रेवांचल टाईम्स - परासिया स्टेशन रोड आकृति लॉन में नगरपालिका परिषद परासिया द्वारा कॉलोनी वासियों के आवागमन हेतु कांक्रीट सड़क सार्वजनिक मार्ग बनाया गया है। किंतु वहां रह रहे पुलिस विभाग में कार्यरत निरंजन सिंह ठाकुर जो कि सार्वजनिक मार्ग में अपने दो दो चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। स्थानीय निवासियों को आवागमन अनिरुद्ध कर रहे हैं, स्थाई निवासियों द्वारा आग्रह करने पर वह अपने पुलिसिया अंदाज में धमकी और रोड को दोनों ओर से बंद कर रखा है। जबकि निरंजन सिंह ठाकुर ने जितनी जमीन खरीदा था उतनी जमीन में अपना पक्का कंट्रक्शन कर चुके हैं। उसके बावजूद उनकी निगाहें सार्वजनिक रोड की ओर टिकी हुई पड़ी है। कल उन्होंने अति कर दिया पुनीत रसेला एवं सुनील  एवं सुमित रसेला के घर पीछे की ओर उन्होंने कांक्रीट की दीवाल बनाने एवं घर को बंद करने का प्रयास किया। जब यह तीनों रहवासियों ने विरोध किया तो उन्होंने पुलिसिया अंदाज में धमकी दी जिसको लेकर के  तीनों स्थानीय निवासियों ने थाना परासिया में जाकर के अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। शासन प्रशासन  से उचित न्याय की गुहार की।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new