Breaking

revanchal times new

सालीवाडा पंचायत का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर......चल रहा है फर्जी हाजरियो का खेल...... जिम्मेदारो ने दे रखी है भष्टाचार करने की मोन सहमति......?


रेवांचल टाईम्स - पूरा मामला जनपद पंचायत धनोरा जिला सिवनी के  अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सालीवाड़ा का है । जो इस समय भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर कर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी का सुस्त रवैया बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। वही पंचायत में हुए भष्टाचार को लेकर कुछ दिनों पहले खबरों का प्रकाशन किया गया था एंव  ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पंचायत द्वारा पैसे की डिमांड की जाती है। एवं पैसे लेकर मकान स्वीकृत का निर्माण कार्य किए जाते हैं। साथ ही पंचायत के सचिव सरपंच एवं रोजगार सहायक के सहयोग से मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भर कर राशि निकाल ली जाती है। ऐसे विभिन्न मुद्दों को लेकर खबरों के माध्यम से सालीवाडा पंचायत के भष्टाचार को उजागर किया गया था। लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों का सुस्त रवैया मानो पंचायत के सचिव सरपंच को भष्टाचार करने की पूर्ण सहमति देता है।  


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post