रेवांचल टाइम्स - मंडला विकास खण्ड के नैनपुर में युवा कांग्रेस के द्वारा नगर की आम नागरिक, व्यापारी संघ, छात्र हित एवं नगर हित को देखते हुए, रोजाना लोकल पैसेंजर जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, रेल प्रारंभ करने हेतु एवं सांसद क्षेत्र के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए मंडला जिला के दोनों सांसदों फग्गन सिंह कुलस्ते एवं संपतिया उइके का पुतला दहन बुधवार 09/02/2022 को एक दिवसीय धरना रख थाने के सामने किया गया, वहीं कांग्रेस पार्टी एवं एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि दोनों सांसद अनेकों बार रेल मंत्री से मिले उसके बावजूद आज दिनांक तक कोई भी ट्रेन चालू नहीं करा पाए, जो ट्रेन चल रही है वे नैनपुर-जबलपुर स्पेशल पैसेंजर के नाम से चल रही है एवं आदिवासी जनता को रेलवे के द्वारा लूटा जा रहा है, जहां पिछले करोना काल महाबीमारी आने के पहले जबलपुर-नैनपुर से ₹30 रेल टिकट हुआ करती थी, आज उसे दो-गुना बढ़ाकर ₹60 कर दिया गया है। केंद्र सरकार तो लूट ही रही है, वही संसदीय क्षेत्र के दोनों सांसद आदिवासी जिलों को लूट-खसोट कर अपनी झोलियां भर रहे हैं, एवं सांसदों की निष्क्रियता को लेकर पुतला दहन किया गया इस पुतला दहन में ध्यान करते समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी घायल हुए
ये रहे मौजूद - वही पुतला दहन के इस कार्यक्रम में नैनपुर युवा कांग्रेस, NSUI एवं गणमान्य वरिष्ठगण आदि उपस्थित रहे।
वही nsui नगर अध्यक्ष भूपेंद्र राठौर का कहना है कि भाजपा के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं संपत्ति उइके के पुतला दहन में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित झारिया भी सहयोग प्रदान करते हुए नजर आए उन्होंने भी फग्गन सिंह के जलते पुतले में कुर्सियां से लगातार उन्हें मार कर पुतला जलाने में सहयोग प्रदान किया, जो वीडियो मैं दिख रहा है
भूपेंद्र राठौर नगर अध्यक्ष एनएसयूआई नैनपुर
वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित झारिया का कहना है कि जब पुतला दहन हो रहा था तो वहां से गुजर रहे थे देखा कि सांसद कुलस्ते का पुतला दहन हो रहा है तो हमने पुतले की बुझाने की कोशिश नही की जिस तरह से एनयूसीआई बता रही है जबकि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी के द्वारा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद संपतिया उइके पर टीका टिप्पणी गलत तरीके से की गई जिसका विरोध युवा मोर्चा ने किया हमने एनएसयूआई का किसी भी प्रकार से कोई भी सहयोग नहीं किया है साथ ही कांग्रेस पार्टी एवं एनएसयूआई के द्वारा पुतला दहन के कार्यक्रम की कोई भी परमिशन शासन प्रशासन से नहीं ली गई है केवल जानकारी दी गई है और सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार हाईवे में इस तरह की सभाएं या आंदोलन नहीं की जा सकते फिर भी कांग्रेसी एवं एनएस यूआई ने यह कार्यक्रम किया जिसकी शिकायत हमने स्थानीय थाने में की है
मोहित झारिया भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नैनपुर मंडला
No comments:
Post a Comment