Breaking

revanchal times new

MP : फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट



पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 9 February 2022) के मिजाज बदल गए है। सुबहर से ही अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है और कहीं कहीं रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 9 फरवरी 2022 को 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है वही एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है, पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बनने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है। वही हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने से वातावरण में नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बौछार का सिलसिला शुरु हो गया है। इस वेदर सिस्टम के भी 10 फरवरी गुरुवार को समाप्त होने और तापमान में परिवर्तन की संभावना है। वही 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

शहडोल, रीवा, जबलपुर, चंबल संभाग के साथ दतिया और ग्वालियर जिलों में।

बिजली चमकने और गिरने का येलो अलर्ट

रीवा, जबलपुर, शहडोल और चंबल संभाग के साथ दतिया-ग्वालियर जिले में।



पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

Post a Comment

Previous Post Next Post