BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जुए के फड़ पर 5 प्रतिशत ब्याज रोजाना पर कर रहा था फाइनेंस....पुलिस ने धर दबोचा ....साथ ही इतने जुआरी भी पकडे गये..देखें विडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 9, 2022

जुए के फड़ पर 5 प्रतिशत ब्याज रोजाना पर कर रहा था फाइनेंस....पुलिस ने धर दबोचा ....साथ ही इतने जुआरी भी पकडे गये..देखें विडियो

क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा,  6 जुआरी गिरफ्तार,  फरार 2 फड़बाज एवं फड़ पर रूपये फायनेंस करने वाले फाईनेंसर की तलाश



फड़ एवं कब्जे से नगर 87 हजार 360 रूपये एवं 5 मोबाइल, 1 टार्च जप्त


               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा  (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

                   आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल  तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध/प्रभारी एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्री प्रभात शुक्ला  के मार्गदर्शन थाना गोसलपुर एवं क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा जुआ खेल रहे 6 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया है।

                 क्राईम ब्रांच को आज दिनॉक 9-2-22 को विशनीय मुखबिर से  सूचना मिली कि थाना गोसलपुर अ्रंतर्गत ग्राम धरमपुरा में आम के बगीचा में पनागर निवासी किल्लू भाईजान एवं गोसलपुर निवासी सिब्बू ठाकुर जुआडियों को एकत्रित कर ताश पत्तों पर जुआ मन्ना खिलवाते हुये नाल काट कर रहे है तथा हारने वाले जुआडियो को गोटेगॉव निवासी छोटे पटेल जुआ फड़ पर ही रूपये फाईनेंस कर रहा है,  सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना गोसलपुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी जहॉ कुछ जुआडी जुआ खेलते हुये देखे पुलिस को आता देखकर जुआड़ी भागने लगे 3 जुआडी भागने मंे सफल हो गये, 6 जुआडियो को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपने नाम मोहम्मद  अनवर उम्र 38 वर्ष निवासी टाईप 1 अखाडे के पास खमरिया, मोह. आसिफ उम्र 24 वर्ष निवासी सरकारी अस्पताल के पीछे सिहोरा, अजय सैनी उम्र 49 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद बाजार चौराहा, राजेश केशरवानी उम्र 40 वर्ष निवासी कैलाश प्रोवीज्नल के पास हाथीताल गोरखपुर,  सुरेन्द्र पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खागामउ  थाना मझगवॉ, लक्ष्मी प्रसाद पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खागामउ थाना मझगवॉ, बताते हुये भागने वालो के नाम किल्लू भाईजान निवासी पनागर, छोटे पटेल निवासी गोटेगॉव एवं सिब्बू ठाकुर निवासी गोसलपुर बताये। सघन पूछताछ पर पकडे जुआडियों ने किल्लू भाईजान एवं सिब्बू पटेल के द्वारा जुआ खिलवाना तथा हारे हुये जुआडियों को रूपये की आवश्यकता होने पर मौके पर छोटे पटेल द्वारा एक दिन का ब्याज 5 प्रतिशत लेकर रूपये फायनेंस करना स्वीकार किये।  पकडे गये जुआडियों एवं फड़ से नगद 87 हजार 360 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते तथा 5 मोबाईल, 1 टार्च जप्त करते हुये जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार जुआडियो की तलाश जारी है।



 उल्लेखनीय भूमिका - जुआडियों को घेराबंदी कर पकड़ने मे थाना गोसलपुर में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नेमचंद मार्केा, आरक्षक अवधेश, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, रंजीत यादव, आरक्षक चालक मुकेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment