Breaking

revanchal times new

नेशनल हाईवे तीस में दो मोटरसाइकिल आमने सामने भिड़ी छै हुए घायल...






रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना बीजाडांडी क्षेत्र में दो मोटर साईकिलों के आमने-सामने हुए एक्सीडेंट में 06 व्यक्ति हुए घायल 

डायल-112/100 सेवा ने घायलों को उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल

         जिला मंडला के थाना बीजाडांडी क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया मेन रोड पर दो मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो गया था जिसमें 06 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 09-02-2022 को डायल-112/100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया ।डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गये थे जिन्हें डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर बीजाडांडी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new