Breaking

revanchal times new

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट




रेवांचल टाइम्स:भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि, उनकी तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है, डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है।
गायिका लता मंगेशकर को 6-7 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। डॉक्टर प्रतीत समधानी ने तब बताया था कि उनके सेहत में सुधार हैं, लेकिन वह आईसीयू में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।
कुछ दिन पहले भी कथित तौर पर लता मंगेशकर की हालत बिगड़ने की बात कही गई थी और इसके बाद उनकी प्रवक्ता ने इस खबर को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था, ‘लोगों के बीच झूठी खबरों का फैलना, परेशान करने वाला है। लता दीदी की हालत स्थिर हैं, कृपया उनकी शीघ्र घर वापसी के लिए प्रार्थना करें।’

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new