Breaking

revanchal times new

1 किलो गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा था तस्कर...अब पुलिस गिरफ्त में




रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। गोरखपुर थाना अन्तर्गत गांजा बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। तस्कर यहां ग्राहक को गांजा सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन ग्राहक के पहले ही पुलिस पहुंच गयी। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि पुत्तू लाल कंपाउंड के पास एक युवक संदिध हालात में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जब दबिश दी तो युवक दौड़ कर वहाँ से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोचा और तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी गगन भगत भर्तीपुर निवासी से पूछताश कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजा कहाँ से लाता है और कहाँ सप्लाय करता है। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय अन्य गांजा तस्करों के बारे में भी पतासाजी कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new