Breaking

revanchal times new

50 वर्षीय व्यक्ति ने पिया कीटनाशक व्यक्ति की मौत - कारण अज्ञात...




रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खंड मवई 'दिनांक 5 फरवरी 2022 दिवस शनिवार पुलिस थाना मवई से प्राप्त जानकारी के आधार पर50 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कल दिनांक 4 फरवरी 2022 दिवस शुक्रवार की रात्रि में कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।

       घटना की संक्षिप्त जानकारी - मृतक का नाम विश्वनाथ यादव 'पिता का नाम - चमरा लाल यादव 'उम्र - 50 वर्ष ।स्थानीय निवासी मवई |कल रात्रि में विश्वनाथ यादव नामक 50 वर्षीय व्यक्ति घर पर सोया हुआ था ।परिजनों ने जब उसे देखा तो कीटनाशक की गंध आई और पास में ही पड़ी  हुई कीटनाशक (पॉलीट्रिन सी 44EC ) की सीसी दिखाई पड़ी | परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई  लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका उसकी मौत हो गई | 

रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new