Breaking

revanchal times new

अधिक चावल खाने के है बड़े नुकसान, अभी से संभल जाए



चावल खाना काफी लोगों को पसंद होता है. ऐसे कई लोग है जो चावल खाने के लिए रोटी को पूरी तरह से नकार देते है. दरअसल रोटी की बजाय चावल को बनाना बेहद आसान भी होता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो चावल को हाथ भी नहीं लगाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है. जिन्हें डायबिटीज की समस्या है उन्हें भी चावल कम खाने की सलाह दी जाती है. चावल सबसे ज्यादा दाल, राजमा, छोले के साथ लोग खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मात्रा में चावल का सेवन करने से शरीर को नुकसान (Rice Disadvantage) पहुंच सकता है. आइए जानते हैं चावल खाने के साइड इफेक्टस के बारे में.

पेट फूलाता है चावल

चावल खाने से पेट जल्दी भर जाता है और पेट फूलने की समस्या भी नजर आने लगती है. चावल खाकर तुरंत बिस्तर पर सोने चले जाना बिल्कुल सही नहीं है. हालांकि चावल की खासियत ये है कि ये जल्दी पच जाते हैं. ऐसे में आपको दोबारा भूख लगने लगती है और आप कुछ न कुछ सारा दिन खाते रहते हैं. इससे आप ओवरईटिंग के शिकार हो सकते हैं.

गैस की समस्या

अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं, तो सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं. ये ज्यादा हेल्दी होता है. सफेद चावल में फाइबर की मात्रा अधिक नहीं होती है. ऐसे में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस की समस्या हो सकती है. कई बार पेट भारी और फूला हुआ भी नजर आने लगता है.

शुगर लेवल को बढ़ाता है

चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. अधिक मात्रा में चावल खाने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है. आपको बता दें कि चावल शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाता (Rice Disadvantage) है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new