मंडला 5 फरवरी 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह के
निर्देशानुसार जिले में महिला ज्ञानालय कार्यक्रम संचालित है। महिला एवं बाल विकास
विभाग द्वारा संचालित इस महिला ज्ञानालय कार्यक्रम में महिलाओं को अक्षर ज्ञान, उनका नाम लिखना, गिनती तथा सामान्य बैंकिंग
व्यवहार के बारे में विगत वर्ष से कार्यक्रम संचालित है। इसी क्रम में महिला
ज्ञानालय कार्यक्रम का द्वितीय संस्करण प्रारंभ हो गया है। बसंत पंचमी के अवसर पर
जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को कंप्यूटर साक्षरता का
कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में विभिन्न केंद्रों में महिलाओं को
कंप्यूटर का परिचय दिया गया तथा कंप्यूटर के बारे में सामान्य जानकारी देते हुए
उनसे कंप्यूटर भी चलवाया गया।
Tags
adivasai-jila mandla
adivasi jila mandla
collector
Collector Harshika Singh
Collector-Harshika Singh
collector-mandla
District Mandla
mandla
mandla madhya pradesh
Top