उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। पहले दो घंटे में वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं है। यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
पीठासीन अधिकारी पर वोट डलवाने का आरोप
आगरा के बाह विधानसभा में पिनाहट के उदयपुर खालसा में बूथ संख्या 126 पर बुजुर्ग ने पीठासीन अधिकारी पर वोट डलवाने का आरोप लगाया। जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया। सूचना पर भारी संख्या में पंहुचा पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई।

मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान
मेरठ की सभी सात सीटों पर 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहर, सिवालखास और किठौर सीट पर बीस- बीस प्रतिशत मतदान हुआ है। तीनों पर ही सपा रालोद गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी हैं और यह देहात के इलाके हैं। कहीं हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सुबह घना कोहरा था, अब धूप खिली है तो मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
सिवालखास - 20%
सरधना - 17%
हस्तिनापुर - 17%
किठौर - 20 %
मेरठ कैंट - 18%
मेरठ शहर - 20%
मेरठ दक्षिण - 15%

ग़ाज़ियाबाद में मतदान प्रतिशत
विधानसभा प्रतिशत (11 बजे)
लोनी 21.36
मुरादनगर 23
साहिबाबाद 14.5
ग़ाज़ियाबाद 8.9
मोदीनगर 23.44
धौलाना आंशिक 23
कुल 19.03
विधानसभा प्रतिशत (11 बजे)
लोनी 21.36
मुरादनगर 23
साहिबाबाद 14.5
ग़ाज़ियाबाद 8.9
मोदीनगर 23.44
धौलाना आंशिक 23
कुल 19.03
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं चेयरमैन रीना भाटी ने अमरपाल शर्मा से जान का ख़तरा बताया और कहा कि कुछ लोग मतदान स्थल पर हथियार लिए बैठे थे, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है, यह खोड़ा के गोल्डन पैलेस का मामला है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीटूट मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सांसद वीके सिंह राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं, रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की। सपा-रालोद प्रत्याशी ने कहा कि गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

सपा-रालोद प्रत्याशी ने किया मतदान
सपा-रालोद प्रत्याशी विशाल वर्मा ने उत्तम स्कूल में वोट दिया। खोड़ा के श्रीबीरबल सिंह हाई स्कूल मेन मार्केट में मतदान स्थल पर मतदान करने के बाद क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने लोगों की उंगली पर निशान चेक किए। ग्रामीण विकास अधिकारी अस्मिता लाल और एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने डाला वोट
गाजियाबाद के राजनगर निवासी 90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने 1952 में पहली बार दिल्ली में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। त्रिखा आजादी के बाद से लगातार वोटिंग करते आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने मुद्दों पर बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने चलने में तकलीफ होने के बावजूद पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया।
मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी
अलीगढ़ की कोल विधानसभा क्षेत्र के रजा नगर में बने बूथ पर मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। कोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रजा नगर में प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर कमिश्नर गौरव दयाल ने वोट डाला।

110 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान
खुर्जा के जहांगीर पुर क्षेत्र के चिंगरावली गांव में 110 साल के चीतर सिंह और 106 साल के रेशमी देवी ने मतदान किया। दोनों बुजुर्ग दंपती आजादी के बाद से ही मतदान कर रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी हुआ मतदान
सिकंदराबाद: 21.79 फीसदी
बुलंदशहर: 20.57 फीसदी
स्याना: 21.39 फीसदी
अनूपशहर: 21.15 फीसदी
डिबाई: 19.69 फीसदी
शिकारपुर: 22.44 फीसदी
खुर्जा: 24.33 फीसदी
नोट: अभी तक सबसे अधिक खुर्जा विधानसभा में तो सबसे कम डिबाई विधानसभा में हुआ मतदान।

मथुरा जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
छाता: 22.35
मांट: 21.15
गोवर्धन: 24.75
मथुरा: 15.60
बल्देव: 19.80
कुल मतदान प्रतिशत: 20.39
छाता: 22.35
मांट: 21.15
गोवर्धन: 24.75
मथुरा: 15.60
बल्देव: 19.80
कुल मतदान प्रतिशत: 20.39
आगरा में 11 बजे तक 20.42 फीसद मतदान, सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े
एत्मादपुर- 29
आगरा छावनी- 18
आगरा दक्षिण- 17
आगरा उत्तर- 18.4
आगरा ग्रामीण- 21
फतेहपुर सीकरी- 18
खेरागढ़- 19.2
फतेहाबाद- 17.8
बाह- 23.7
एत्मादपुर- 29
आगरा छावनी- 18
आगरा दक्षिण- 17
आगरा उत्तर- 18.4
आगरा ग्रामीण- 21
फतेहपुर सीकरी- 18
खेरागढ़- 19.2
फतेहाबाद- 17.8
बाह- 23.7
11 जिलों में मतदान का प्रतिशत
आगरा में 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
बागपत जिले में 11 बजे तक 22.77 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.43 फीसदी मतदान हुआ।
गाजियाबाद जिले में 11 बजे तक 17.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
हापुड़ जिले में 11 बजे तक 22.08 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 11 बजे तक 20.39 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुजफ्फनगर जिले में 11 बजे तक 22.56 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली जिले में 11 बजे 22.84 फीसदी मतदान हुआ है।
11 बजे तक औसत मतदान - 20.03%

सपा प्रत्याशी की भाजपा नेता से कहासुनी
खोड़ा में आरके पब्लिक स्कूल में जायजा लेने पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और भाजपा के चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान अमरपाल शर्मा ने भी कुछ लोगों पर अपने बस्ते छीनने का आरोप लगाया। जबकि चेयरमैन रीना भाटी ने भी फोन पर हमला करने का आरोप लगाया। इस सूचना पर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी पवन कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया। स्थिति पूरी तरह से सामान्य सामान्य है।

लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने डाला वोट
लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने मतदान किया। वहीं, गाजियाबाद के शंभू दयाल इंटर कॉलेज में गाजियाबाद विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। इस कंट्रोल रूम से पूरे विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

No comments:
Post a Comment