Breaking

revanchal times new

धूमा राजस्व सर्किल के चैन मैन रमेश डेहरिया का शासकीय सेवा काल पूर्ण होने पर उन्हें राजस्व परिवार के द्वारा विदाई दी गई....



रेवांचल टाईम्स - सिवनी धूमा-  लखनादौन तहसील के धूमा व्रत में राजस्व निरीक्षक मंडल धूमा पर रमेश कुमार डेहरिया चेयरमैन के पद पर पदस्थ हुये। रमेश कुमार डेहरिया चेनमैन प्रथम नियुक्ति लखनादौन 1974 में बंदोबस्त रिकॉर्ड कार्य में नियुक्ति हुई और 1995 में बंदोबस्त से राजस्व विभाग में चेयरमैन के पद पर पदस्थ हुए और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भी अपनी सेवाएं दी टीकमगढ़ से सिवनी,मंडला और पुनः सिवनी जिले में 2011 में स्थानांतरण होकर सिवनी जिले के लखनादौन तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल धूमा में 2011 से वर्तमान तक अपनी शासकीय सेवा काल पूर्ण करते हुए 31 दिसंबर 2021 को शासकीय सेवा काल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए रमेश कुमार डेहरिया धनोरा तहसील के हिंगवानी निवासी है 

रमेश कुमार डेहरिया चैनमैन की शासकीय सेवाकाल पूर्ण होने पर आज राजस्व निरीक्षक मंडल धूमा में उन्हें तिलक बंदन फूल माला श्रीफल और साल भेंट कर राजस्व निरीक्षक धूमा हीरालाल धुर्वे और उपस्थित पटवारियों व कोटवारों ने रमेश डेहरिया  चैनमैन को भविष्य के दिनो मे  परिवार जनो के साथ रहकर स्वास्थलाभ लेने व शुभकामनाओ के साथ विदाई दी !

समारोह में राजस्व निरीक्षक धूमा हीरालाल धुर्वे, पटवारी - गोविंद ठाकुर, जयपालसिंह धुर्वे, अजय श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी ककोडिया, मनोहर मर्सकोले, सतीश सोनी,बसंत मर्सकोले, प्रिंस साहू, शुभम द्विवेदी,हीरालाल केवट,राहुल


राजपूत, अभिषेक कुमार चौबे, नवराज पटेल,भुवनपालसिंह बघेल,कृष्णा बेलबंशी,सहयोगी द्वारका डेहरिया, कोटवार- संजय झारिया, कन्हैंया झारिया, रेवाराम झारिया, रमेश , नेमचंद उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new