रेवांचल टाईम्स - लोकायुक्त मध्यप्रदेश शासन भोपाल को बिरनपुर पंचायत के ग्रामीणों ने कि लिखित शिकायत...बालाघाट जिले के लांजी तहसील के जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्राम पंचायत बिरनपुर के सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ करण नागपुरे एवं ग्रामीण बताया कि ग्राम पंचायत बिरनपुर के रोजगार सहायक एवं सचिव खेमराज उंमरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लांजी की मिलीभगत से 1000 m m सात नग सीमेंट पाइप चोरी कर ग्राम पंचायत ओटेकसाका को बेच दिया गया ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम पंचायत बिरनपुर के रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा अपने स्वयं के परिवार की जेसीपी ट्रैक्टर क्रमांक 333 से 7 नंग सीमेंट पाइप 1000mm को फुलपत पाचे की कृषि भूमि के पास बने सड़क में रखें सरकारी पाइपो को अन्य ग्राम में निजी ठेकेदारों को पुल पुलिया निर्माण में ठेकेदारों से सांठगांठ कर एवं मिलजुल कर मैं ही पंचायत का सर्वे सर्वा हूं बता कर शासकीय संपत्ति 7 नंग सीमेंट पाइप को चोरी से बेच दिया है यह की इसके पूर्व भी इसी प्रकार की शासकीय संपत्ति का मनमानी तरीके से दुरुपयोग करने का एवं नियमों को ताक में रखकर कार्य करने का आदी हो चुका है ग्राम पंचायत छोटे के समय स्वयं के ठेकेदार के रूप में ठेका लेकर पुल पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है इसके पूर्व सरपंच सचिव के द्वारा सन 2006-7 में उक्त सीमेंट पाइपो को सड़क निर्माण हेतु खरीद कर लाया गया था जोकि बिरनपुर पंचायत की शासकीय संपत्ति है को ठेकेदार से मेलजोल कर अपने निजी कार्य में पुल पुलिया निर्माण कार्य के उपयोग में लाया गया है चुकी इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मौखिक एवं लिखित शिकायत किया गया था किंतु अभी तक जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा इस संबंध में कोई जांच ना करवा कर मौन साधा गया है जो जांच का विषय है ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सन 2006-7 में पदस्थ सरपंच सचिव के द्वारा क्रय किए गए 7 नंग पाइपों को बेचकर साक्ष्य छुपाने व सचिव खेमराज उमरे को बचाने सरस्वती पाइप प्लांट कनाल टोला जिला गोंदिया से नए पाईप 1000 एम एम 2 ,1 2022 को बुलाया गया है ग्रामीणों के द्वारा उक्त पाइप के बारे में सचिव से पूछे जाने पर यह बताया गया कि यह पाइप वार्ड क्रमांक एक मे स्वीकृत सड़क के लिए बुलाया गया है जिसका भुगतान ग्राम पंचायत बिरनपुर के खाते से ना कर स्वयं सचिव के निजी पैसे से क्रय किया गया है इससे यह सिद्ध होता है कि मुक्त पाइप चोरी किए गए पाइपों की खानापूर्ति के लिए क्रय किया गया है जिस का बिल क्रमांक 307 1,1, 2022 सरस्वती पाइप प्लांट बताए गए हैं जो जांच का विषय है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment