Breaking

revanchal times new

पति की मौत के कुछ मिनट बाद पत्नी ने छोड़ी दुनिया, एक चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार....ग्रामीणों ने कही ये बात

  




   रेवांचल टाईम्स :राजस्थान के नागौर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक पत्नी ने पति का शव देखते ही प्राण त्याग दिया। बताया जाता है कि दोनों की शादी 58 साल पहले हुई और इतने लंबे समय का साथ छूटने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं।


78 साल के बुजुर्ग को सांस लेने की समस्या
परिजन के अनुसार 78 साल के बुजुर्ग को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को जब अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। शव सुबह 8 बजे घर पहुंचा। शव देखते ही पत्नी को जोरदार सदमा लगा और मौत हो गई।

शादीशुदा बेटियों ने दी मुखाग्नि
परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपती को कोई बेटा नहीं है। केवल दो बेटियां ही हैं। इसके चलते दोनों बेटियों ने ही अर्थी को कंधा दिया। एक ही चिता पर माता-पिता को मुखाग्नि दी गई।






ग्रामीणों ने कहा- दोनों में अटूट प्रेम था
मृतक राणाराम सेन का करीब 58 साल पहले भंवरी देवी के साथ शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में अटूट प्रेम था। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और अब एक साथ दुनिया छोड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post