BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 23, 2022

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत



भरतपुर. जिले के सेवर थाना क्षेत्र के लुधावाई टोल के पास रविवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी. सड़क हादसे (Road Accident In Bharatpur) में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत (Three bike riders died due to tractor collision) हो गई. वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने 35 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के शव आरबीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदबई क्षेत्र के महरमपुर गांव निवासी कृष्णा पुत्र रामभरोसी, विनेश पुत्र भूपाल, मडापुर निवासी जीतू रविवार दोपहर को अपने गांव से बाइक पर सवार होकर भरतपुर आ रहे थे. इसी दौरान लुधावई टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर का पीछा किया और करीब 35 किलोमीटर दूर जाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को आरबीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.


No comments:

Post a Comment